फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   होम स्टे के 35 आवेदनों को मिली स्वीकृति

होम स्टे के 35 आवेदनों को मिली स्वीकृति

Tue, 31 Jul 2018 11:08 PM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
होम स्टे के 35 आवेदनों को मिली स्वीकृति
पिथौरागढ़। दीनदयाल गृह आवास योजना (होम स्टे) के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के चयन के लिए मंगलवार को समिति की बैठक अध्यक्ष प्रभारी डीएम वंदना की अध्यक्षता में हुई। समिति द्वारा कुल 35 आवेदनों को आवेदनकर्ताओं के समक्ष साक्षात्कार करते हुए स्वीकृत किए गए।
विज्ञापन


प्रभारी डीएम ने जिला पर्यटन अधिकारी को निर्देश दिए कि वह सभी आवेदनकर्ताओं को होम स्टे के संबंध में कार्यशाला का आयोजन कर विस्तृत जानकारी दें। कहा कि वर्तमान में होम स्टे के अंतर्गत जिन गांवों में कार्य किया जा रहा आवेदकों को वहां का भ्रमण कराया जाए। समिति ने होम स्टे के अंतर्गत तीन कमरों के साथ ही तीन बाथरूम और इतने ही तीन टॉयलेट की स्वीकृति दी गई। प्रभारी डीएम ने जिला पर्यटन अधिकारी एवं विभिन्न बैंकों से आए प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि दीनदयाल गृह आवास योजना के तहत प्राप्त आवेदनों पर लाभार्थी को तुरंत ऋण उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन


होम स्टे योजना के तहत ग्राम खुम्ती, धारचूला, ग्राम धमौड़, मवानी दवानी, बंगापानी, पाताल भुवनेश्वर, थल, गोचर, देवी नगर, अस्कोट, देवल, किमखोला, पैय्यापौड़ी, सरमौली, जजुराली, सतगड़, दसाईथल, जजूट, सिरखा, सिर्दांग, थरकोट नाचनी, दांतू आदि क्षेत्रों से प्रस्ताव आए। बैठक में जिला पर्यटन अधिकारी अमित लोहनी, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र कविता भगत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed