फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   नहीं सुलझा कीड़ाजड़ी को लेकर उपजा विवाद

नहीं सुलझा कीड़ाजड़ी को लेकर उपजा विवाद

Wed, 02 May 2018 10:49 PM IST
Updated Wed, 02 May 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
नहीं सुलझा कीड़ाजड़ी को लेकर उपजा विवाद
धारचूला (पिथौरागढ़)। कीड़ाजड़ी को लेकर जिप्ती गांव में उपजा विवाद सुलझाना प्रशासन के लिए टेढ़ीखीर साबित हो रहा है। बुधवार को भी दोनों पक्षों में सुलह नहीं हो पाई।
विज्ञापन

मंगलवार को जिप्ती और पांगला के लोगों में कीड़ाजड़ी के विदोहन को लेकर विवाद हो गया था। जिप्ती के लोगों ने गर्बाधार में एकत्र होकर किसी को भी नजंगधार में कीड़ाजड़ी खोदने न जाने देने का एलान कर दिया था। मामला हाथापाई तक पहुंच गया था। जिप्ती की महिलाओं का आरोप था कि पांगला के लोगों ने उनसे मारपीट की। प्रधान की पत्नी कौशल्या देवी और इंद्रा देवी को घायल कर दिया। इसको लेकर जिप्ती की महिलाओं ने मंगलवार को धारचूला में धरना दिया था।
विज्ञापन


बुधवार को उपजिलाधिकारी आरके पांडेय ने दोनों पक्षों से वार्ता की। जिप्ती के लोगों का कहना था कि नजंगधार में किसी भी अन्य को जड़ी खोदने की अनुमति नहीं मिलनी चाहिए। पांगला के लोगों का कहना था कि इससे लोगों का रोजगार छिन जाएगा। जनप्रतिनिधियों ने भी मध्यस्थता का प्रयास किया लेकिन सहमति नहीं बनी। वार्ता में जिप्ती के प्रधान देवी दत्त उपाध्याय, रूप सिंह दानू, ईश्वर सिंह, पांगला के प्रधान जनक बिष्ट, थानाध्यक्ष पीएस नेगी, उप निरीक्षक एनएस अधिकारी मौजूद थे। समाचार लिखे जाने तक समझौते के प्रयास जारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed