फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   पालिका के विस्तार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

पालिका के विस्तार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

Thu, 07 Dec 2017 11:14 PM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
पालिका के विस्तार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
पिथौरागढ़। कांग्रेस ने पालिका के सीमा विस्तार को ग्रामीणों के विरोध में लिया गया निर्णय बताते हुए डीएम कार्यालय प्रांगण में प्रदर्शन किया। कहा कि पालिका में शामिल किए जाने के बाद पहाड़ की गरीब जनता पर टैक्स की अतिरिक्त मार पड़ेगी।
विज्ञापन


कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे कार्यकर्ताओं ने पालिका का विस्तार करने के खिलाफ प्रदर्शन किया। सीमा विस्तार न करने की मांग को लेकर सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन


कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि छह गांवों को जनता के विरोध के बावजूद इन्हें पालिका में शामिल किया गया है। लोगों के विरोध को सरकार ने दरकिनार कर दिया और सरकार जनविरोधी निर्णय पर अडिग रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर अध्यक्ष चंद्रशेखर महर, अधिवक्ता कृष्णा बिष्ट ने कहा कि सरकार को यह फैसला वापस लेना चाहिए। दौला के ग्राम प्रधान भूपेश नगरकोटी ने कहा कि दौला की जनता आगामी चुनाव में इस निर्णय के खिलाफ वोट करेगी।


कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता खीमराज जोशी, कुंडल महर, पदमा बिष्ट, मुस्तकीम, पवन महर, पवन पाटनी, निर्मल लोहिया, ललित पाल, गोपाल सती, दीनू तिवारी, नीतेश कुमार, गज्जी वल्दिया, महेश कुमार, जगदीश बिष्ट, हीरा सिंह, कमल सूंठा, रघु सौन, राजेश शर्मा, मोहम्मद आसिफ, रहीम कुरैशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed