{"_id":"5a1d91614f1c1b6a678be85d","slug":"161511887201-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेसीबी से केबल बिछाई तो रिपोर्ट दर्ज होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेसीबी से केबल बिछाई तो रिपोर्ट दर्ज होगी
Updated Tue, 28 Nov 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। डीएम सी रविशंकर ने जिले की कई सड़कों पर जेसीबी की मदद से खुदाई कर केबल बिछाने का काम कर रही संचार कंपनी के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है।
कहा कि यदि अब केबल बिछाने के लिए जेसीबी का प्रयोग हुआ तो रिपोर्ट दर्ज कर जेसीबी सीज कर दी जाएगी। एक निजी कंपनी इस समय जिले के कई हिस्सों में अपनी केबल बिछा रही है। सभी स्थानों पर केबल बिछाने के लिए जेसीबी का प्रयोग हो रहा है।
डीएम ने मंगलवार को इस संबंध में अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में लोनिवि के अधिकारियों को आदेश दिए कि सड़कों के किनारे खड़ी जेसीबी को शीघ्र हटाया जाए। डीएम ने जानकारी दी कि उक्त निजी कंपनी ने क्षतिपूर्ति की राशि का एक करोड़ रुपये अभी जमा नहीं किया है।
यदि यह धनराशि शीघ्र जमा नहीं की गई तो काम पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि केबल बिछाने के काम में मशीनों का उपयोग किसी भी दशा में नहीं होगा।
विज्ञापन
जिले में दो अन्य संचार कंपनियों को इस शर्त पर केबल बिछाने की अनुमति दी गई कि वह लाइन बिछाते समय मशीनों का प्रयोग नहीं करेंगे। बैठक में लोनिवि के अधीक्षण अभियंता वाईएस शैल, अधिशासी अभियंता नवीन जोशी समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।