फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   16 se shuroo hogee hindan, deharaadoon ke lie havaee seva

अब 16 से शुरु होगी हिंडन, देहरादून के लिए हवाई सेवा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
16 se shuroo hogee hindan, deharaadoon ke lie havaee seva
दो नवंबर से बंद हिंडन-दून-पिथौरागढ़ हवाई सेवा 16 नवंबर से एक बार फिर शुरू होगी। विमान की मरम्मत कार्य के कारण इन दिनों हवाई सेवा बंद पड़ी है।
विज्ञापन

हेरिटेज एविएशन ने भारत सरकार की उड़ान योजना के तहत 11 अक्तूबर 2019 से गाजियाबाद के हिंडन और देहरादून से पिथौरागढ़ के लिए विमान सेवा प्रारंभ की थी। 9 सीटर विमान सुबह हिंडन से पिथौरागढ़ आने के बाद देहरादून यात्रियों को ले जा रहा था। दोपहर में देहरादून से पिथौरागढ़ लौट कर शाम को पिथौरागढ़ एयरपोर्ट से हिंडन के लिए उड़ान भर रहा था। हवाई सेवा प्रारंभ होने से लोगों को काफी राहत मिल रही थी। उनका सफर आसान हो रहा था, लेकिन 2 नवंबर को हवाई सेवा पर एक बार फिर ब्रेक लग गया।
इससे पहले 14, 15 अक्तूबर को भी हवाई सेवा में ब्रेक रहा था। नवंबर 2018 में देहरादून और पंतनगर के लिए पिथौरागढ़ से विमान सेवा शुरू की गई थी। 9 फरवरी को पंतनगर से पिथौरागढ़ आते समय विमान में आई खराबी के बाद यह सेवा अक्तूबर तक बंद रही थी। विमान सेवा में बार-बार आ रहे व्यवधान के कारण हवाई सेवा को लेकर लोगों में हर समय संशय बना रहता है। हेरिटेज एविएशन एक ही विमान से हिंडन और देहरादून के लिए यात्रा संचालित कर रहा है।
विज्ञापन

लोगों की मांग है कि हवाई सेवा में और विमान लगाने चाहिए। कम से कम 20 सीटर विमान पिथौरागढ़ से दिल्ली, देहरादून और पंतनगर के लिए उड़ाना चाहिए। इधर, हेरिटेज एविएशन ने 16 नवंबर से एक बार फिर हवाई सेवा प्रारंभ करने की तैयारी की है। इसके लिए बुकिंग साइट खोल दी गई है। फिलहाल, 31 दिसंबर तक की बुकिंग की जा रही है। अब विमान 16 नवंबर को ही हिंडन से पिथौरागढ़ आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed