फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   यूथ कांग्रेसियों ने कलक्ट्रेट पर दिया धरना

यूथ कांग्रेसियों ने कलक्ट्रेट पर दिया धरना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
यूथ कांग्रेसियों ने कलक्ट्रेट पर दिया धरना
पिथौरागढ़। नगर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं से आक्रोशित यूथ कांग्रेसियों ने डीएम कार्यालय के गेट के पास धरना दिया। उन्होंने शीघ्र घटनाओं पर प्रभावी अंकुश नहीं लगने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


संगठन के जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर के नेतृत्व में मंगलवार को कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पर एकत्र हुए और धरना दिया। उनका कहना था कि शांत शहर में कुछ समय से आपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। घरों के आगे खड़े वाहनों के शीशे तोड़े जा रहे हैैं। महिला उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ रही है।
विज्ञापन


नगर में लगाए गए 45 सीसीटीवी काम नहीं कर रहे हैं। छात्र संघ उपाध्यक्ष जितेंद्र भंडारी और शुभम बिष्ट ने कहा कि शहर के मध्य स्टेशन, जाखनी, कुमौड़, बैंक रोड, लिंक रोड, टकाना जैसी जगहों से वाहन चोरी होना चिंतनीय है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही चोरों को नहीं पकड़ा गया और खराब कैमरे सही नहीं किए गए तो आंदोलन किया जाएगा। विरोध जताने वालों में संगठन के प्रदेश सचिव करन सिंह, प्रकाश देवली, आनंद धामी, नवीन ऐरी, राजू नेगी, सोनू वल्दिया, राजू बिष्ट, अमित जोशी, पारस सिंह, नीरज जोशी, दीपक धामी, हर्षित जोशी, विनय धर्मशक्तू, अमित कुमार, मनोज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed