{"_id":"5ce97b77bdec22072448898e","slug":"15588054179-pithoragarh-news19","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुक्त ने दिए आपदाओं से तुरंत निपटने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुक्त ने दिए आपदाओं से तुरंत निपटने के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। कुमाऊं आयुक्त राजीव रौतेला ने मानसून काल के मद्देनजर जनपद स्तर पर की जा रही तैयारियों की समीक्षा वीडियो कांफ्रेंस के जरिए की। उन्होंने किसी भी प्रकार की आपदा से तुरंत निपटने के निर्देश दिए।
समीक्षा के दौरान आयुक्त रौतेला कहा कि मानसून के दौरान दैवीय आपदाओं को लेकर कुमाऊं मंडल संवेदनशील है। इस दौरान किसी भी प्रकार की जन एवं पशु हानि न हो इसके लिए जिलाधिकारी आपदा प्रबंधन का बेहतर कार्य नियोजित ढंग से अभी से कर लें। उन्होंने कहा कि भूस्खलन वाले क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में जेसीबी, पोकलैंड मशीन तैनात किए जाएं, जिससे कि अधिक समय तक यातायात बाधित न हो। उन्होंने कोई भी अप्रिय घटना घटित होने पर तत्काल बचाव एवं राहत कार्य शुरू करने के भी निर्देश दिए। कहा कि आपदा से निपटने के लिए जो उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं उनका पूर्वाभ्यास सभी कर्मचारियों को करा दिया जाए। आयुक्त ने कहा कि बरसात के दौरान जनपद में प्रचुर मात्रा में राशन एवं गैस का भंडारण अभी से सुनिश्चित कर लिया जाए। कहा कि वर्षाकाल में पर्वतीय क्षेत्र के दुर्गम क्षेत्रों के कट जाने की संभावना रहती हैं, उनमें अभी से नवंबर तक का राशन एडवांस में उपलब्ध करा दिया जाए।
बरसात के दौरान रोडवेज की बसों की गति, उनके संचालन एवं फिटनेस की निगरानी आरएम और एआरएम स्तर पर सुनिश्चित कर ली जाए। उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारियों को ओवर लोडिंग रोकने और तेज गति से वाहन चलाने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने यातायात के नियमों का सख्ती से पालन कराने को भी कहा। वीसी में नैनीताल से डीआईजी अजय जोशी, मुख्य अभियंता नेशनल हाईवे डीएस नबियाल, मुख्य अभियंता लोनिवि केपी जोशी, अपर आयुक्त संजय खेतवाल जनपद से जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, अपर पुलिस अधीक्षक बीसी तिवारी, एसडीएम तुसार सैनी समेत विभागीय अधिकारी मौजूद रहे