{"_id":"5c61c3dbbdec22077e43685b","slug":"151549911003-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिषाड़ क्षेत्र पंचायत को लेलू जिला पंचायत में शामिल करने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिषाड़ क्षेत्र पंचायत को लेलू जिला पंचायत में शामिल करने का विरोध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिथौरागढ़। क्षेत्र पंचायत बिषाड़ और गणकोट को जिला पंचायत क्षेत्र बिषाड़ से हटाकर जिला पंचायत लेलू से जोड़ने का विरोध शुरू हो गया है। क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों ने इसके विरोध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए परिसीमन पूर्ववत रखने की मांग की है।
पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा है कि बिषाड़ और गणकोट को मानकों के विपरीत जिला पंचायत क्षेत्र बास्ते से हटाकर जिला पंचायत लेलू में जोड़ा गया है, जबकि भौगोलिक दृष्टि से यह परिसीमन पूरी तरह से अनुचित है। उन्होंने कहा है कि पूर्व में भी इस पर आपत्ति जताई गई थी। इसके बावजूद इस तरह का परिसीमन कर दिया गया। ग्रामीणों ने उनकी मांग अनसुनी करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। ज्ञापन सौंपने वालों में ग्राम प्रधान चंद्र शेखर भट्ट, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता देवी, राजेंद्र प्रसाद आदि शामिल थे।