फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   पिथौरागढ़ पालिका क्षेत्र में मतदान करने में महिलाएं आगे

पिथौरागढ़ पालिका क्षेत्र में मतदान करने में महिलाएं आगे

Mon, 19 Nov 2018 10:31 PM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ पालिका क्षेत्र में मतदान करने में महिलाएं आगे
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ नगर पालिका क्षेत्र में 61.67 प्रतिशत मतदान हुआ है। वर्ष 2013 के चुनाव में पिथौरागढ़ में 57.97 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार 33691 मतदाताओं में से 20777 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान करने में महिलाएं पुरुषों से आगे रहीं। 11069 महिलाओं ने मतदान किया। 9708 पुरुष ही मतदान करने को घरों से बाहर निकले। सबसे अधिक मतदान जीजीआईसी पिथौरागढ़ के कक्ष दो बूथ में 77.52 प्रतिशत और सबसे कम उपभोक्ता शिकायत कक्ष बूथ में 46.94 प्रतिशत मतदान हुआ। पालिका के 20 वार्डों में 41 मतदेय स्थल बनाए गए थे।
विज्ञापन


प्राथमिक पाठशाला पपदेउ (बजेटी) कक्ष एक में 66.77 प्रतिशत मतदान हुआ। 653 में से 436 मतदाताओं ने वोट डाले। कक्ष दो में 68.85 प्रतिशत मतदान हुआ। 780 में से 537 ने मत दिए। प्राथमिक विद्यालय टकना कक्ष एक में 66.19 प्रतिशत मतदान हुआ। 701 में से 464 ने मत डाले। कक्ष दो में 53.82 प्रतिशत मत पड़े। 719 में से 387 ने मताधिकार का प्रयोग किया। खंड विकास कार्यलय विण कक्ष संख्या एक में 64.9 प्रतिशत मत पड़े। 802 में से 514 वोट पड़े। कक्ष दो में 48.47 प्रतिशत मत पड़े। 913 मतदाताओं में से मात्र 445 लोग वोट देने निकले।
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय मंडप कक्ष एक में 64.12 प्रतिशत मतदान हुआ। 1073 में से 688 लोगों ने वोट डाले। कक्ष दो में 69.90 प्रतिशत मत पड़े। 907 में से 634 ने वोट दिया। कन्या जूनियर मंडप कक्ष एक में 56.30 प्रतिशत मतदान हुआ। 1016 में से 572 ने मत दिया। कक्ष दो में 60.16 प्रतिशत मत पड़े। 610 में से 367 लोगों ने मत दिए। जल संस्थान पंप हाउस कक्ष एक में 63.64 प्रतिशत मतदान हुआ। 715 में से 455 ने मताधिकार का प्रयोग किया। कक्ष दो में 62.49 प्रतिशत मत पड़े। 786 में से 530 ने वोट डाले।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय लुंठ्यूड़ा बूथ संख्या कक्ष एक में 62.49 प्रतिशत मतदान हुआ। 1053 में से 658 ने वोट डाले। कक्ष दो में 64.22 फीसदी वोट पड़े। 1238 में से 795 वोट पड़े। देवसिंह जीआईसी कक्ष एक में 59.89 प्रतिशत वोट पड़े। 551 में से 330 ने मतदान किया। कक्ष दो में 64.19 प्रतिशत मतदान हुआ। 860 में से 552 प्रतिशत मतदान हुआ। जीजीआईसी पिथौरागढ़ के कक्ष एक में 72. 87 प्रतिशत वोट पड़े। 682 में से 497 वोट पड़े। कक्ष दो में 77.52 प्रतिशत वोट पड़े। 783 में से 607 वोट मिले। प्राथमिक विद्यालय उर्दू मीडियम कक्ष एक में 63.11 प्रतिशत मत पड़े। 1144 में से 722 ने वोट डाला। जल निगम कार्यालय टकाना कक्ष एक में 51.61 प्रतिशत मतदान हुआ। 806 मतदाताओं में से 416 ने वोट दिया। कक्ष दो में 56.18 प्रतिशत मत पड़े। 760 में से 427 ने वोट डाले। केएनयू जीआईसी कक्ष एक में 60.36 प्रतिशत मतदान हुआ। 729 में से 440 ने मत डाला। कक्ष दो में 52.88 फीसदी मतदान हुआ। 713 में से 377 ने वोट डाले। प्राथमिक विद्यालय तिलढुकरी कक्ष एक में 56.36 प्रतिशत मत पड़े। 802 में से 452 मत पड़े। कक्ष दो में 51.13 प्रतिशत वोट पड़े। 796 में से 407 वोट पड़े। कक्ष तीन में 51.05 प्रतिशत वोट पड़े। 762 में से 389 लोगों ने वोट दिया। जल कल कक्ष एक में 61.57 प्रतिशत मतदान हुआ। 648 में से 399 ने वोट दिया। कक्ष दो में 63.24 प्रतिशत ने वोट दिया। 748 में से 473 ने वोट दिया।


नगरपालिका कक्ष एक में 65.93 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट दिया। 954 में से 629 ने वोट डाला। कक्ष दो में 56.49 फीसदी वोट पड़े। 1096 में से 652 ने वोट दिया। पंचायत घर दौला कक्ष एक में 69.61 प्रतिशत मत पड़े। 635 में से 442 ने वोट दिया। कक्ष दो में 66.46 प्रतिशत मतदान हुआ। 480 में से 319 ने वोट डाले। कार्यालय लेखा अनुभाग में 58.44 प्रतिशत मत पड़े। 806 में से 471 मत पड़े। उपभोक्ता शिकायत कक्ष रएक में 51.35 प्रतिशत मत पड़े। 814 में से 418 ने वोट डाले। कक्ष दो में 46.94 प्रतिशत वोट पड़े। जीआईसी पिथौरागढ़ कक्ष चार में 63.55 प्रतिशत मतदान हुआ। 963 में से 612 वोट पड़े। कक्ष पांच में 60.96 प्रतिशत मतदान हुआ। 1040 में से 634 ने वोट डाला। जूनियर हाईस्कूल ऐंचोली कक्ष एक में 66.47 प्रतिशत मतदान हुआ। 868 में से 577 ने वोट डाले। कक्ष दो में 71.26 प्रतिशत वोट पड़े। 783 में से 558 वोट पड़े। प्राथमिक पाठशाला बस्ते कक्ष एक में 66.59 प्रतिशत वोट पड़े। 862 में से 574 ने वोट दिया। कक्ष दो में 65.68 फीसदी वोट पड़े। 807 में से 530 मतदाताओं ने वोट डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed