{"_id":"5bf1acf4bdec226999177f7b","slug":"151542565108-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरियों को दिए स्वस्थ रहने के टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरियों को दिए स्वस्थ रहने के टिप्स
Updated Sun, 18 Nov 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाचनी (पिथौरागढ़)। राइंका कोटा पंद्रहपाला में किशोरियों को स्वास्थ्य स्वच्छता और पोषण विषय की जानकारी दी गई। इस दौरान किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक परिवर्तनों के बारे में बताया गया।
ब्लॉक समन्वयक गंभीर सिंह मेहता ने एनएचएम द्वारा संचालित गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बालिकाओं को स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण विषय पर जागरूक कर एक स्वस्थ मां की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि गांव-गांव में 11 से 18 साल की किशोरी एवं बालिकाओं का संगठन तैयार कर सामाजिक गतिविधियों में उनकी भूमिका को सक्रिय करने की दिशा में अभिनव प्रयोग किया जा रहा है।
फैसिलिटेटर पूजा द्विवेदी ने बालिकाओं को किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक और भावनात्मक परिवर्तनों की जानकारी दी। उन्होंने माहवारी के दौरान बरती जाने वाली स्वच्छता के बारे में भी बताया। इस दौरान फार्मासिस्ट पंकज जोशी, कमलेश तिवारी, ग्राम पंचायत सेलमाली, दाखिम, लोद, मलौन समेत कोटा की बालिकाएं मौजूद थीं।