{"_id":"5bb4fa57867a55013856b1cf","slug":"151538587223-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन भूमि की बाधा शीघ्र दूर करने का आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन भूमि की बाधा शीघ्र दूर करने का आश्वासन
Updated Wed, 03 Oct 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। चमू बैंड-चौबाटी सड़क संघर्ष समिति का शिष्टमंडल डीडीहाट विधायक विशन सिंह चुफाल से मिला। शिष्टमंडल ने सड़क निर्माण में देरी के कारण हो रही समस्याओं से अवगत कराया। इस पर विधायक ने सड़क निर्माण में बाधा बन रही वन भूमि का शीघ्र निस्तारण करने का आश्वासन दिया।
संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र के लिए पांच किमी सड़क का निर्माण हो चुका है, लेकिन 10 किमी सड़क अभी बननी है। दो किमी में वन भूमि का पेच फंसने से निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा है। विधायक को कांडा-चिटगालगांव की समस्याएं भी बताई गई।
पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत के नेतृत्व में विधायक से मिलने वालों में संघर्ष समिति के अध्यक्ष कै.हरीश चौसाली, उपाध्यक्ष कै.कैलाश चौसाली, प्रधान भुवन चौसाली, भाजपा कार्यकर्ता गणेश राम, सुरेश चौसाली, श्याम दत्त, कमान सिंह आदि शामिल थे।