{"_id":"5b80447d42c7924632549898","slug":"151535132797-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यास घाटी का रास्ता बाधित होने से आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यास घाटी का रास्ता बाधित होने से आक्रोश
Updated Fri, 24 Aug 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला (पिथौरागढ़)। ग्रिफ की ओर से लखनपुर के पास रोड कटिंग कर व्यास घाटी का पैदल मार्ग बाधित करने से लोगों ने आक्रोश है। लोगों का कहना है कि ग्रिफ के कारण इस बार पूजा-पाठ बुरी तरह प्रभावित हुई है। यही हाल रहा तो इस बार किर्जी मेला भी समाप्त हो जाएगा।
व्यास घाटी की पूजा और 12 वर्ष में आयोजित होने वाले विजयोत्सव किर्जी मेला के कुछ ही दिन रह गए हैं। अब तक पैदल मार्ग नहीं खुलने लोगों में आक्रोश है। व्यास घाटी के लोगों ने एसडीएम आरके पांडेय से मुलाकात कर पैदल मार्ग शीघ्र खोलने की मांग की। कहा कि एक मात्र हेलीकॉप्टर के भरोसे किर्जी मेले में प्रतिभाग करने वाले पांच हजार लोगों को बूंदी पहुंचाना संभव नहीं होगा। बता दें कि डीएम ने आपात स्थिति को देखते हुए ग्रिफ को किर्जी मेले तक सड़क कटिंग कार्य रोककर पैदल मार्ग दुरुस्त करने का निर्देश दिया था।
बावजूद इसके ग्रिफ द्वारा कटिंग का कार्य लगातार जारी है। इससे लोनिवि पैदल मार्ग नहीं बना पा रहा है। लोनिवि के एई जीएस मटियाली का कहना है कि लखनपुर के पास लगातार कार्य करने पर ही आवाजाही सुचारु हो पाएगी। लोगों ने चेतावनी दी कि अब पांगला पुलिस ने पैदल जाने से रोका तो वह जबरन आगे जाएंगे। रं कल्यांण संस्था के अध्यक्ष कृष्णा गर्ब्याल, अशोक नबियाल, भाजपा नेता महेंद्र बुदियाल, धन सिंह धामी, नृप गर्ब्याल ने कहा कि प्रशासन को पांगला से आगे जाने से सीमावासियों को रोकने की बजाय लखनपुर के पास एसडीआरएफ, एनडीआरएफ को तैनात कर आवाजाही में मदद करनी चाहिए थी।
विज्ञापन
दारमा घाटी के ग्रामीणों ने भी लगाई गुहार
धारचूला। दारमा घाटी के लोगों ने भी एसडीएम से मुलाकात कर एक माह से बंद सड़कों को खोलने की गुहार लगाई है। कहा कि दारमा के चल गांव को जोड़ने वाला पुल बह गया है। पंग्बांबे से दारमा तक कई जगह रोड बंद है। सोबला तक ही चार जगहों पर मार्ग बंद है। फिलम के प्रधान डाब्ला फिरमाल के नेतृत्व में सुंदर फिरमाल, जैनेंद्र फिरमाल, दीपक ग्वाल, पूरन ग्वाल आदि ने कहा कि यदि दस दिन में मार्ग नहीं खुला तो तहसील में आमरण अनशन किया जाएगा। एसडीएम आरके पांडे ने कहा कि शीघ्र ही चल में झूलापुल का निर्माण कराया जाएगा।