{"_id":"59d66a544f1c1b65548b5d7f","slug":"151507224148-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया स्वास्थ्य दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया स्वास्थ्य दिवस
Updated Thu, 05 Oct 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़/अस्कोट/नाचनी। ग्राम समृद्धि और स्वच्छता पखवाड़ा के दूसरे दिन आंगनबाड़ी केंद्रों में वजन, पोषण और स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। पिथौरागढ़ के आंगनबाड़ी केंद्र सिमलगौर द्वितीय में आशा कार्यकर्ता नीमा खत्री, सहायिका कंचना पाटनी ने बच्चों, गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण किया। महिलाओं और बच्चों को पुष्टाहार बांटा गया। कार्यक्रम में हर्षिता चंद, कल्पना जोशी, निरमा देवी, सुनीता पुनेड़ा, दीपिका पुनेठा आदि मौजूद थीं।
नाचनी के ग्राम पंचायत हुपली में एएनएम चंद्र लस्पाल ने लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। गर्भवती महिलाओं और बच्चों को पोषाहार बांटे। ग्राम प्रधान गोविंद सिंह ने बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाई। अस्कोट के देवल, खोलियागांव, सलम गांव में भी वजन, पोषण और स्वास्थ्य दिवस मनाया गया।
आशा कार्यकर्ता मंजू रावत, हेमा कुंवर, सुनीता पाल, दीपा लुंठी ने लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। कार्यक्रम में देवल के उप प्रधान कैलाश पाल, सामाजिक कार्यकर्ता शुभम भंडारी और तनुज पाल मौजूद थे।