फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   पाकिस्तान के खिलाफ पूर्व सैनिकों का खून खौला

पाकिस्तान के खिलाफ पूर्व सैनिकों का खून खौला

Wed, 09 Aug 2017 11:08 PM IST
Updated Wed, 09 Aug 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान के खिलाफ पूर्व सैनिकों का खून खौला
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। सीमा पर भारतीय जवानों की आए दिन शहादत से देश के लिए लड़ाई लड़ चुके पूर्व सैनिकों का खून खौल उठा है। सुगड़ी गांव के वीर सपूत पवन सिंह सुगड़ा की शहादत पर एकत्र पूर्व सैनिकों ने एक स्वर से कहा अब बहुत हो गई बातचीत, अब पाकिस्तान का सिर कुचल देना चाहिए। पाकिस्तान का नामोनिशान दुनिया के नक्शे से मिटा देना चाहिए। अमर उजाला ने शहादत पर एकत्र पूर्व सैनिकों के विचार जाने।
विज्ञापन


कब तक हमारे बच्चों की कुर्बानी लेगी सरकार
पाकिस्तान के खिलाफ वर्ष 1965 और 71 की लड़ाई लड़ चुके 16 कुमाऊं रेजीमेंट से सेवानिवृत्त भूलीगांव निवासी ऑनरेरी कैप्टन धन सिंह गुस्से में कहते हैं कि कब तक सरकार हमारे बच्चों की कुर्बानी लेगी। बार्डर पर सेना को खुली छूट मिलनी चाहिए। सेना पर किसी प्रकार का राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन


एक के बदले दस को मौत के घाट उतारना चाहिए
चमलेख निवासी रिटायर्ड सूबेदार केशर सिंह बिष्ट कहते है कि निर्णय लेने के लिए सेना की सरकार पर निर्भरता खत्म होनी चाहिए। एक सैनिक के बदले 10 पाकिस्तानी सैनिकों को मौत के घाट उतारना चाहिए। कहते हैं कि देश के वीर जवानों की शहादत को ऐसे ही जाया नहीं होने देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्ट में तैनात अधिकारी को हो पूरी आजादी
4 कुमाऊं रेजीमेंट से सेवानिवृत्त पाली पल्याल निवासी नायक जीवन सिंह पल्याल कहते हैं कि जिस भी अग्रिम पोस्ट में जो सैन्य अधिकारी है, उसे पूरी स्वतंत्रता देनी चाहिए। सैन्य अधिकारी को किसी आदेश का इंतजार नहीं होना चाहिए। पाकिस्तान लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। सरकार को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए।

अब आक्रमण में देर नहीं होनी चाहिए
कोटीगांव निवासी 2 कुमाऊं रेजीमेंट से सेवानिवृत्त ऑनरेरी कैप्टन एवं पूर्व सैनिक कल्याण समिति के अध्यक्ष शेर सिंह गुरौ कहते हैं कि बातचीत बहुत हो गई। हिंदुस्तान की फौज को पाकिस्तान के ऊपर आक्रमण करने में देर नहीं लगानी चाहिए। पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए इंतजार नहीं होना चाहिए।


शहादत अब सहन नहीं होती
रावलगांव निवासी सेवानिवृत्त सूबेदार नैन सिंह रावल कहते हैं कि पाकिस्तान को उसकी सीमा पर घुसकर सबक सिखाना चाहिए। सीमा पार जाकर सर्जिकल स्ट्राइक करनी चाहिए। सैनिकों की शहादत अब सहन नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed