Pithoragarh News: टायरों के अभाव में खड़ीं 15 बसें फिर दौड़ेंगी सड़कों पर, टायर न मिलने से हो गईं थीं आफ रोड
पिथौरागढ़ डिपो में टायरों के अभाव में खड़ीं 15 बसें फिर सड़कों पर दौड़ेंगी। डिपो को लंबे समय बाद टायर मिले हैं। ऐसे में टायरों के अभाव में आफ रोड बसों का फिर से संचालन होगा। इससे निगम के साथ ही यात्रियों को राहत मिलेगी।
विस्तार
आखिरकार पिथौरागढ़ डिपो में टायरों के अभाव में खड़ीं 15 बसें फिर सड़कों पर दौड़ेंगी। डिपो को लंबे समय बाद टायर मिले हैं। ऐसे में टायरों के अभाव में आफ रोड बसों का फिर से संचालन होगा। इससे निगम के साथ ही यात्रियों को राहत मिलेगी।
पिथौरागढ़ डिपो के बेड़े में 58 बसें शामिल हैं। टनकपुर-पिथौरागढ़ ऑलवेदर सड़क बंद होने 25 बसों का संचालन ठप रहा और टायरों के अभाव में 15 बसें आफ रोड हो गईं। दो दिन पूर्व ऑलवेदर सड़क बंद होने से अधिकांश बसों का संचालन शुरू हुआ, लेकिन टायरों के अभाव में खड़ीं बसें वर्कशॉप से बाहर नहीं निकल सकीं। आखिरकार डिपो को नए टायर मिल गए हैं। इससे आफ रोड बसों के वर्कशॉप से बाहर निकलने की उम्मीद बढ़ गई है। डिपो के अधिकारियों के मुताबिक 30 से अधिक नए टायर मिले हैं। जल्द ही आफ रोड बस सड़कों पर दौड़ेंगी। इससे यात्रियों और निगम को राहत मिलेगी।
ये पढ़ें- Haldwani News: गर्भवती हथिनी को बस ने मारी टक्कर, सड़क पर लगा जाम; मौके पर वन विभाग की टीम
43 सीटर बसों के संचालन के लिए करना पड़ेगा इंतजार
टनकपुर-पिथौरागढ़ ऑलवेदर सड़क बंद होने से निगम ने वाया अल्मोड़ा बसों का संचालन किया। संकरी सड़क होने से इस रूट पर 43 सीटर बसों का संचालन नहीं हो सका। अब टनकपुर-पिथौरागढ़ ऑलवेदर सड़क पर आवाजाही शुरू हो गई है, लेकिन फिलहाल यह सड़क भी 43 सीटर बसों के संचालन के लिए उपयुक्त नहीं है। ऐसे में निगम के बेड़े में शामिल 12 से अधिक 43 सीटर बसों को टनकपुर रूट पर चलाने के लिए इंतजार करना पड़ेगा।
डिपो को नए टायर मिल गए हैं। अब टायरों के अभाव में आफ रोड हुई बसों का संचालन होगा। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी। टायरों की कमी दूर हो गई है।
- रवि शेखर कापड़ी, एआरएम, पिथौरागढ़ डिपो।