{"_id":"5cd70b4fbdec22075434674a","slug":"141557597007-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी भी क्षेत्र में नहीं होनी चाहिए पानी की कमी:डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी भी क्षेत्र में नहीं होनी चाहिए पानी की कमी:डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने ग्रीष्मकाल में पिथौरागढ़ नगर क्षेत्र में पेयजल समस्या को देखते हुए जलापूर्ति करने वाले टैंकों का निरीक्षण किया। पेयजल महकमों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रीष्मकाल में किसी भी क्षेत्र में पेयजल की समस्या नहीं होनी चाहिए। पेयजल की समस्या के समाधान के लिए अधिकारियों के साथ समीक्षा की।
जिन क्षेत्रों में पेयजल लाइन के माध्यम से जलापूर्ति नहीं हो पा रही है, ऐसे क्षेत्रों में टैंकरों के माध्यम से आपूर्ति की जाए। उन्होंने कहा कि पेयजल की समस्या के समाधान के लिए जिला मुख्यालय और डीडीहाट में कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं, जो 24 घंटे प्रभावी रहेंगे। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि जिला मुख्यालय और डीडीहाट में स्थापित कंट्रोल रूम में कार्मिकों की तैनाती कर ली गई है। पिथौरागढ़ कंट्रोल रूम का फोन नंबर 05964- 223577, डीडीहाट का फोन नंबर 232362 है।
डीएम ने कहा कि पिथौरागढ़ नगर की पेयजल की समस्या के समाधान के लिए शहर को 5 जोन में विभाजित किया गया है। मिशन जोन का प्रभारी उप जिलाधिकारी सदर तुषार सैनी, टकाना और नगर पालिका जोन का प्रभारी जल संस्थान के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार, लोनिवि, बजेटी जोन का प्रभारी तहसीलदार बीएस धौनी को, हनुमान मंदिर, ऐंचोली जोन का प्रभारी जल संस्थान के सहायक अभियंता विनय जोशी को बनाया गया है। डीएम ने जिले के अन्य क्षेत्रों में पेयजल की समस्या के समाधान के लिए उपजिलाधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया गया है। भ्रमण में अपर जिलाधिकारी आरडी पालीवाल, उपजिलाधिकारी सदर तुषार सैनी, अधिशासी अभियंता जल संस्थान अशोक कुमार, पेयजल निगम ईई रंजीत सिंह धर्मशक्तू अधिशाषी अभियंता विद्युत नितिन गर्खाल, आपदा प्रबंधन अधिकारी बबली भारती, जल संस्थान के सहायक अभियंता एस चनकन्याल मौजूद थे।
विज्ञापन
लोनिवि और बजेटी के टैंक का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश
डीएम ने कहा कि लोनिवि निरीक्षण भवन, बजेटी के स्टील टैंक काफी पुराने हो गए हैं और लीकेज हैं। उनके स्थान पर नए टैंकों का निर्माण कराने का प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश दिए। हुड़ेती की सोलर पंपिंग योजना को 2 दिन के भीतर जल संस्थान को हस्तांतरित करने, कासनी में माइक्रोकार्टेज फिल्टर लगाने के निर्देश दिए।
निर्माण कार्यों के लिए नहीं मिलेगा पानी
जिलाधिकारी ने 30 जून तक निर्माण कार्यों के लिए पानी उपयोग बंद करने के निर्देश दिए हैं। कहा है कि इस दौरान पेयजल संयोजन भी नहीं दिए जाएंगे।