{"_id":"5c548eedbdec2273ab606b3b","slug":"141549045485-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क सुरक्षा में प्रदेश भर में पिथौरागढ़ को पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क सुरक्षा में प्रदेश भर में पिथौरागढ़ को पहला स्थान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सड़क सुरक्षा में पिथौरागढ़ जिला प्रदेश भर में पहले स्थान पर रहा है। पिथौरागढ़ में हेलमेट को लेकर जागरूकता और निरीक्षण अभियान के बाद दुर्घटनाओं में 70 प्रतिशत की कमी आई। दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर किए गए प्रयासों के लिए पुलिस महानिदेशक ने यातायात प्रभारी दरबान सिंह मेहता को सम्मानित किया है।
यातायात निदेशालय देहरादून में अनिल कुमार रतूड़ी की अध्यक्षता में अपराध एवं कानून व्यवस्था पर चर्चा की गई। समीक्षा बैठक में 13 जनपदों के यातायात प्रभारी मौजूद रहे। बैठक में सड़क दुर्घनाओं को लेकर व्यापक विचार किया गया। जनपद पिथौरागढ़ सड़क सुरक्षा को लेकर प्रथम स्थान पर रहा।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक रामचंद्र राजगुरु के निर्देशन में जनपद पुलिस की ओर से हुए प्रयासकी सराहना करते हुए पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार रतूड़ी ने जनपद पिथौरागढ़ के प्रतिनिधि टीएसआई दरबान सिंह मेहता को शील्ड प्रदान की। पुलिस के अनुसार लगातार बढ़ रही दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिस ने चेकिंग, हेलमेट जागरूकता अभियान चलाया। स्कूलों में जाकर छात्रों को जागरूक किया। इस अभियान के बाद वर्ष 2018 में जनपद पिथौरागढ़ में वर्ष 2017 के सापेक्ष सड़क दुर्घटनाओं, मृतक व घायलों की संख्या में 70 प्रतिशत की कमी आई।
विज्ञापन