{"_id":"5c4f48d9bdec22738e36a5ec","slug":"141548699865-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"7 ताइक्वांडो खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए तेलंगाना रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
7 ताइक्वांडो खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए तेलंगाना रवाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिथौरागढ़। 27 से 29 जनवरी तक तेलंगाना में चल रही राष्ट्रीय क्योरूगी, पूमसे (ताइक्वांडो की एक विधा) प्रतियोगिता में जिले के सात खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।
जिला क्रीड़ाधिकारी संजीव कुमार पौरी ने बताया कि खेल स्टेडियम के ताइक्वांडो प्रशिक्षक मनोज रावत से प्रशिक्षण हासिल करने वाले ताइक्वांडो खिलाड़ी विश्वास सिंह, चारुस्मिता नेगी, हर्षिता पंत, सर्वनिष्ठा उप्रेती के साथ ही जिले के उबरते ताइक्वांडो खिलाड़ी जयंत साउद, तुषार मखौलिया, प्रियांशु जोशी तेलंगाना में चल रही राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे हैं। पौरी ने बताया कि विगत दिनों हल्द्वानी में हुई राज्य स्तरीय क्योरूगी, पूमसे प्रतियोगिता में इन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया था। इसी आधार पर इन खिलाड़ियों का चयन राज्य की टीम में किया गया। जिला क्रीड़ाधिकारी ने सातों खिलाड़ियों को प्रतिभावान बताते हुए कहा कि उनसे पदकों की पूरी उम्मीद है।