फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   आशाओं को एचएचआईडी नंबर, गांव का एक्टिवेशन कोड दिया

आशाओं को एचएचआईडी नंबर, गांव का एक्टिवेशन कोड दिया

Fri, 07 Dec 2018 10:40 PM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
आशाओं को एचएचआईडी नंबर, गांव का एक्टिवेशन कोड दिया
नाचनी (पिथौरागढ़)। राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय क्वीटी में तेजम, होकरा, क्वीटी, बला उप केंद्र की आशाओं की बैठक हुई, इसमें आशाओं को आयुष्मान भारत योजना के तहत लाभार्थियों के एचएचआईडी नंबर, गांव का एक्टिवेशन कोड दिया गया।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राजन मिश्रा ने समुदाय को स्वास्थ्य स्वच्छता के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता पर बल दिया। ब्लॉक समन्वयक गंभीर सिंह मेहता ने कहा कि जिन लाभार्थियों को आईडी नंबर उपलब्ध हो जाता है, उन्हें अपने परिवार के सभी सदस्यों के एक-एक पासपोर्ट साइज फोटो और आधार नंबर के साथ सीएचसी या कॉमन सर्विस सेंटर जाकर आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड प्राप्त करना है।
विज्ञापन


ब्लॉक समन्वयक ने आशाओं को रिकार्ड अपडेट रखने की जानकारी दी। उपकेंद्र तेजम की आशाओं द्वारा तैयार रिकार्ड की तारीफ की गई। आशा कमला पांगती द्वारा तैयार रिकार्ड को मॉडल के रूप में माना गया और सभी आशाओं से इसी तरह प्रोत्साहन राशि के मदवार रिकार्ड अपडेट रखने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में सामने आया कि कई आशाओं के पास रिकार्ड अपडेट नहीं है। एक आशा फैसिलिटेटर ने पिछली बैठक में लिए गए निर्णय पर अब तक कोई प्रगति नहीं की है, न आशाओं के क्षेत्र का विजिट किया है और न आशा द्वारा रखे जाने वाले रिकार्ड तैयार करने में सहयोग ही किया गया है। उक्त आशा फैसिलिटेटर इस समय कार्यस्थल से बाहर है, जिसकी कोई सूचना विभाग को नहीं दी गई है। लापरवाही के कारण अब तक आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को आईडी नंबर उपलब्ध नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed