{"_id":"5b916c27867a55787b0269cc","slug":"141536257063-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रीन सिटी ने जीती वॉलीबाल प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रीन सिटी ने जीती वॉलीबाल प्रतियोगिता
Updated Thu, 06 Sep 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन चल वैजयंती वॉलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला ग्रीन सिटी ने एनवाईसी हाट की टीम को हराकर जीत लिया।
रामलीला मैदान में आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मुख्य अतिथि विधायक विशन सिंह चुफाल ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शुरू कराया। फाइनल मुकाबले में ग्रीन सिटी ने एनवाईसी हाट को 25-18, 27-25 एवं 25-18 से हराकर ट्राफी पर कब्जा किया। बेहतरीन खेल के लिये सन्नी को मैन आफ द मैच, पवनदीप को मैन आफ द सीरीज, शैलेंद्र शाह को उदीयमान खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया।
निर्णायक की भूमिका में विक्रम बिष्ट, किशोर साह थे। आंखों देखा हाल सीबीएस कन्याल, संजू पंत, सौरभ साह ने सुनाया। स्कोरर की भूमिका में जय पोखरिया थे। मुख्य अतिथि ने विजेता, उपविजेता टीम को नकद धनराशि दी। एसएसबी के प्रभारी सेनानायक नीरज जोशी विशिष्ट अतिथि थे। इस मौके पर पूर्व शिक्षकों को भी नव युवक मंगल दल हाटथर्प की ओर से सम्मानित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में भूवेंद्र भंडारी, मनोज साह, लवी कफलिया, सुनील साह आदि ने सहयोग दिया।