{"_id":"5b857f6d42c792463a2e597a","slug":"141535475565-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लावारिस जानवरों को लेकर प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लावारिस जानवरों को लेकर प्रदर्शन किया
Updated Tue, 28 Aug 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने नगर में घूमने वाले लावारिस जानवरों को लेकर प्रशासन और नगरपालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने जानवरों से निजात न दिलाने पर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है।
समिति अध्यक्ष दीपक तिवारी दीनू के नेतृत्व में एकत्र कार्यकर्ताओं ने लावारिस जानवरों से हो रही दिक्कत को लेकर नारेबाजी की। तिवारी ने कहा कि लावारिस जानवरों के कारण लोगों का जीना दूभर हो गया है। गाय, बैल और सांड लोगों के खेतों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
यातायात को बाधित कर रहे हैं। सांडों ने कई लोगों को घायल कर दिया है। निखिल सार्की, गौरव धामी ने कहा कि लावारिस जानवरों के लिए प्रशासन और पालिका को आवश्यक कदम उठाने चाहिए। प्रदर्शन में कमलेश कसनियाल, ओम अग्रवाल, धीरू वर्मा, धीरज सार्की, राहुल धामी, मनीष सामंत, इंदर सिंह, पवन शर्मा आदि शामिल थे।