फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   सड़क निर्माण की मांग को लेकर जारी रहा क्रमिक अनशन

सड़क निर्माण की मांग को लेकर जारी रहा क्रमिक अनशन

Mon, 06 Aug 2018 10:36 PM IST
Updated Mon, 06 Aug 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
सड़क निर्माण की मांग को लेकर जारी रहा क्रमिक अनशन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। जाखनी भामा-पाभें के लिए सड़क निर्माण करने की मांग को लेकर ग्रामीणों का आंदोलन 66 वें दिन भी जारी रहा। सोमवार को कैलाश सिंह मेहरा और पुष्कर भंडारी अनशन में बैठे।
विज्ञापन


अनशन स्थल पर आयोजित सभा में संघर्ष समिति के अध्यक्ष चंचल सिंह भंडारी ने कहा कि आंदोलन को दो माह से अधिक समय बीत चुका है। इसके बावजूद शासन प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस उपेक्षा से पूरे क्षेत्र की जनता में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्वीकृत 7.2 किमी सड़क की वन भूमि की बाधा हट गई है। इसके बावजूद सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया जा रहा है। इस अवसर पर उपाध्यक्ष पूरन सिंह महरा, संरक्षक पुष्कर सिंह भंडारी, पूरन मेहरा, भगवान धानिक, भवान सिंह, फकीर राम, केशर भंडारी, रमेश कोठारी ने समर्थन में धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed