{"_id":"5a84708c4f1c1ba4268ba55c","slug":"141518629004-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवसिंह मैदान में वसंतोत्सव कराने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवसिंह मैदान में वसंतोत्सव कराने का विरोध
Updated Wed, 14 Feb 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। देवसिंह खेल मैदान में सीमांत वसंतोत्सव का आयोजन करने के विरोध में खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने प्रदर्शन किया। कहा कि इससे खेल मैदान को नुकसान पहुंचेगा। मैदान की नुकसान की भरपाई करने के जिला प्रशासन के आश्वासन के बाद युवा माने।
बुधवार को कई युवाओं ने खेल मैदान पहुंचकर प्रदर्शन किया। खेल मैदान में ही खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों ने बैठक की। कहा कि आयोजन से खेल मैदान को क्षति पहुंचेगी। कहा कि खेल मैदान में घास लगाने के लिए खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने दिनरात मेहनत की है। प्रशासन मैदान का रखरखाव करने के स्थान पर मैदान को खराब करने पर तुला है। कहा कि इसी वजह से वर्ष 2017 में देवसिंह खेल मैदान में शरदोत्सव कराने का भी विरोध किया गया था। बाद में आपत्तियों के निराकरण के आश्वासन पर खिलाड़ी और खेल प्रेमी माने थे।
वहीं, विरोध की सूचना पर डीएम सी रविशंकर के प्रतिनिधि के रूप में पहुंचे एसडीएम सदर एसके पांडेय ने खिलाड़ियों से वार्ता की। एसडीएम ने कहा कि खेल मैदान को वसंतोत्सव से जो भी नुकसान होगा, उसकी भरपाई आयोजक और प्रशासन करेगा। इस आश्वासन पर खिलाड़ी मान गए। प्रदर्शन में ऋषेंद्र महर, जितेंद्र माहरा, नवीन खत्री, गोपाल, मनोज रावत, सूरज महर, मंगला, बबीता आदि शामिल थे। खिलाड़ियों का समर्थन देने के लिए राजेंद्र रावत और व्यापार मंडल उपाध्यक्ष आशीष सौन प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे।