{"_id":"5a71f8c44f1c1bef7b8b4a29","slug":"141517418692-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात मंजिली दाणेश्वर गुफा तक सड़क बनाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात मंजिली दाणेश्वर गुफा तक सड़क बनाने की मांग
Updated Wed, 31 Jan 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। दाणेश्वर महादेव मंदिर कमेटी ने गंगोलीहाट तहसील मुख्यालय से सटे सुतारगांव की दाणेश्वर गुफा को विकसित करने की मांग पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज से की है। कहा है कि सात मंजिली गुफा तक जाने के लिए 5 किलोमीटर सड़क की आवश्यकता है। सड़क न होने से गुफा गुमनाम हो गई है।
कमेटी अध्यक्ष प्रसाद चंद्र भट्ट ने सतपाल महाराज को भेजे ज्ञापन में कहा है कि वर्ष 2014 में प्रकाश में आई गुफा बेहद आकर्षक है। गुफा की भीतरी बनावट इस बात की गवाही देती है कि यह स्थल अतीत में ऋषि-मुनियों की आराधना स्थली रही होगी। गुफा के भीतर शिवलिंग, शंख समेत कई आकृतियां बनी हैं।
सड़क न होने के कारण गुफा लोगों की पहुंच से दूर हो रही है। कहा है कि सड़क निर्माण का मामला कई बार शासन, प्रशासन के सामने उठाया जा चुका है, लेकिन गुफा प्रकाश में आने के तीन साल बाद भी सड़क मंजूर नहीं हुई। सड़क निर्माण होने पर लोग आसानी से गुफा तक पहुंचने लगेंगे। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और गांव के लोगों के लिए रोजगार का सृजन होगा।