फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   टैक्सी चालकों ने सरकार का पुतला फूंका

टैक्सी चालकों ने सरकार का पुतला फूंका

Sat, 27 Jan 2018 10:50 PM IST
Updated Sat, 27 Jan 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
टैक्सी चालकों ने सरकार का पुतला फूंका
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। पंचेश्वर बांध निर्माण को लेकर चल रही कवायद से हर वर्ग के लोग परेशान हैं। टैक्सी चालकों को अपने भविष्य की चिंता सताने लगी है। उन्हाेंने सरकार पर मनमानी का आरोप लगाते हुए पुतला दहन किया।
विज्ञापन


महाकाली की आवाज संगठन के बैनर चले एकत्र टैक्सी चालकों ने कहा कि सरकार लोगों की आजीविका के लिए क्या व्यवस्था करेगी। अब तक यह कहीं पर भी उल्लेख नहीं है कि छोटा-मोटा काम करने वालों का भविष्य क्या होगा। झूलाघाट पंचेश्वर बांध के डूब क्षेत्र में आ रहा है और सड़क का बड़ा हिस्सा बांध में समा जाएगा।
विज्ञापन


महाकाली की आवाज संगठन के संयोजक शंकर खड़ायत ने कहा कि बांध को लेकर हर वर्ग की चिंता सामने आने लगी है। इसके पीछे मुख्य कारण यह है कि सरकार ने पुनर्वास और रोजगार के लिए कोई खाका तैयार नहीं किया है। सैकड़ों परिवारों की आजीविका टैक्सी संचालन से होती है। यदि बांध बना तो उनका रोजगार छिन जाएगा। टैक्सी यूनियन के जगदीश चंद ने कहा कि उन्होंने कर्ज लेकर वाहन खरीदे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक कर्ज की अदायगी नहीं हो पाई है। बांध बनने पर सभी बेरोजगार हो जाएंगे। टैक्सी चालकों ने फैसला लिया है कि बांध के खिलाफ चलाए जाने वाली हर मुहिम में साथ देंगे और सरकार को बांध निर्माण का फैसला वापस लेने के लिए विवश करेंगे। पुतला दहन के समय नरेंद्र सिंह, बबलू थापा, अनिल चंद, शेखर कलखुड़िया, दिनेश कुमार, हरीश, गणेश चंद, जनक आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed