{"_id":"5a1d91624f1c1bce408b9b33","slug":"141511887202-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलों और ब्लाकों के गठन का वादा भूल गई सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलों और ब्लाकों के गठन का वादा भूल गई सरकार
Updated Tue, 28 Nov 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। उत्तराखंड क्रांति दल अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश कोहली का कहना है कि प्रदेश की भाजपा सरकार नए जिलों और विकासखंडों के गठन का वादा भूल गई है।
विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने डीडीहाट और रानीखेत को जिले का दर्जा देने तथा कई नए विकासखंड बनाने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों का कर्ज माफ करना तो दूर सूखा राहत राशि भी नहीं दे रही है। कोहली ने कहा कि सब्जी, राशन के दाम लगातार आसमान छू रहे हैं।
सरकार इस पर नियंत्रण लगाने में विफल हो गई है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि भाजपा की कोरी घोषणाओं के खिलाफ आवाज उठाएं और जनविरोधी नीतियों का विरोध करें।