{"_id":"5c7574a0bdec220a742dbc8b","slug":"131551201440-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमलावर छात्रों पर कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमलावर छात्रों पर कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। छात्र से मारपीट करने के आरोपी छात्रों पर कार्रवाई की मांग को लेकर घायल छात्र के परिजनों और ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर हंगामा काटा। फिलहाल इस मामले में हमलावर नाबालिग छात्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।
सोमवार को जीआईसी क्षेत्र में छात्रों के एक गुट ने न्यू बजेटी निवासी छात्र राहुल कुमार पर हमला कर दिया था। इस हमले में राहुल के सिर में गंभीर चोटें आई थी। उसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस मामले में आरोपी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर घायल छात्र के परिजन मंगलवार को थाने पहुंच गए।
परिजनों का कहना था कि छात्रों के गुट ने अकेले छात्र को बेरहमी से पीटा। छात्रों की इस तरह की हरकत से अन्य लोगों में भी भय बना हुआ है। इधर कोतवाल पीएस नेगी ने बताया कि इस मामले में अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। सभी आरोपी छात्र नाबालिग हैं। इधर देर शाम दोनों पक्षों के बीच समझौते की कार्रवाई भी चल रही थी।