{"_id":"5c290428bdec22570156b28a","slug":"131546191912-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुल की मरम्मत नहीं होने से खुमती से ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुल की मरम्मत नहीं होने से खुमती से ग्रामीण परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला(पिथौरागढ़)। ग्राम पंचायत खुमती के अंतर्गत घटीगाड़ नाले में पुलिया के बगल की दीवार एवं संपर्क मार्ग टूटने से ग्रामीणों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
खुमती के लगभग 500 लोगों के साथ ही राइंका और प्रावि तल्ला खुमती के करीब 40 विद्यार्थियों को कठिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पुल की मरम्मत शीघ्र नहीं की गई तो बरसात के दौरान पुलिया का बचा हुआ भाग भी पूरी तरह से बह जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि पुल क्षतिग्रस्त होने से राप्रावि खुमती में अध्ययनरत पांच विद्यार्थियों ने अन्यत्र प्रवेश ले लिया। बरसात के दौरान कई बच्चे तीन माह तक स्कूल नहीं जा पाए।
प्रधान विमला देवी, सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल सिंह ने बताया कि दो जुलाई की बरसात में पुल की दीवार और संपर्क मार्ग टूट गए थे। इसकी जानकारी तहसील और जिला प्रशासन को कई बार दी गई। बावजूद इसके अब तक कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाए गए हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि शीघ्र मार्ग को ठीक नहीं किया गया तो ग्रामीण आंदोलन को विवश होंगे।