{"_id":"5bb4fa34867a557ff0707ead","slug":"131538587188-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 किमी की दूरी तय करने में लगते हैं एक घंटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 किमी की दूरी तय करने में लगते हैं एक घंटे
Updated Wed, 03 Oct 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। मढ़मानले-धुर्चू सड़क बदहाल हो गई है। सड़क की हालत यह है कि 10 किमी की दूरी तय करने में यात्रियों को एक घंटे का समय लग रहा है। जिला पंचायत सदस्य गोदावरी देवी ने लोनिवि से सड़क की मरम्मत शीघ्र करने की मांग की है। छह वर्ष पहले मढ़मानले से धुर्चू तक 10 किमी सड़क का निर्माण कराया गया था।
सड़क कटिंग के बाद सोलिंग तो की गई, लेकिन डामरीकरण नहीं किया गया। अब यह सड़क पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। कई स्थानों पर मलबे के ढेर लगे हैं। इसके चलते वाहन से एक से डेढ़ घंटे का समय लग रहा है। जिला पंचायत सदस्य का कहना है कि सड़क पर डामरीकरण के लिए लंबे समय से मांग उठाई जा रही है, लेकिन लोनिवि कोई पहल नहीं कर रहा है। सड़क पर नाली नहीं बनने से बरसात के पानी से सड़क के बीचोबीच नालियां बन चुकी हैं। इससे क्षेत्र की जनता परेशान है।