{"_id":"6ab8042afa93e1ae1b0dfedb","slug":"130-mm-of-rainfall-in-tanakpur-and-102-mm-in-banbasa-in-24-hours-pithoragarh-news-c-229-1-cpt1009-144849-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: 24 घंटे में टनकपुर में 130 और बनबसा में 102 मिमी बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: 24 घंटे में टनकपुर में 130 और बनबसा में 102 मिमी बारिश
Sat, 26 Sep 2026 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 26 Sep 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। चंपावत जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। शुक्रवार शाम से शुरू हुआ बारिश का दौर शनिवार को भी जारी रहा जिससे नदी-नाले उफान पर आ गए हैं और ठंड में इजाफा हो गया है।
मौसम विभाग के रेड अलर्ट को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। बीते 24 घंटों के आंकड़ों के अनुसार, मैदानी क्षेत्रों में पहाड़ी इलाकों से अधिक बारिश दर्ज की गई। टनकपुर में सबसे अधिक 130 मिमी और बनबसा में 102 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। इसके अलावा चंपावत में 84 मिमी, लोहाघाट में 34 मिमी और पाटी में 32 मिमी बारिश हुई।
लगातार बारिश के चलते चंपावत के ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरा छाया रहा, वहीं अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहरी क्षेत्रों में जलभराव और नालियां चोक होने से गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। खटकना पुल पर पानी जमा होने से राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। प्रशासन ने नागरिकों से अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।
विज्ञापन
-- -- -