{"_id":"5a81de414f1c1ba4268b9ffc","slug":"121518460481-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसंतोत्सव में 1100 महिलाएं निकालेंगी कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसंतोत्सव में 1100 महिलाएं निकालेंगी कलश यात्रा
Updated Tue, 13 Feb 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ शहर में 19 से 24 फरवरी तक होने वाले सीमांत बसंतोत्सव की तैयारी जोरों पर है। बसंतोत्सव के उद्घाटन अवसर पर 1100 महिलाएं कलश यात्रा निकालेंगी।
बसंतोत्सव समिति की महिला प्रभारी रेखा जोशी ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि बसंतोत्सव में महिलाओं की प्रमुखता से सहभागिता रहेगी। कलश यात्रा में सर्व समाज की महिलाएं सोलह श्रृंगार के साथ शामिल होंगी। बताया कि आयोजन के दौरान मातृ शक्ति सम्मेलन और सामाजिक समसरता एवं सद्भाव सम्मेलन में भी महिलाओं की अच्छी भागेदारी रहेगी।
उन्होंने बताया कि आयोजन में 11000 कन्याओं का पूजन किया जाना है। कोई भी व्यक्ति अपनी दो से 10 वर्ष की कन्या को पूजन के लिए आयोजन स्थल पर ला सकता है। वार्ता में मौजूद पूर्व प्रधानाचार्य मीनू भट्ट ने नगर और ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं से बसंतोत्सव को सफल बनाने की अपील की है। बताया गया कि बसंतोत्सव में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान, निरंकारी मिशन, ब्रह्मकुमारी संस्थान, पतंजलि महिला समिति की बहनों का विशेष सहयोग रहेगा। वार्ता में बीना शाह, कमला बोहरा, शांति भट्ट, मीडिया प्रभारी ललित शौर्य, प्रह्लाद कन्याल आदि मौजूद थे।