{"_id":"59d51c6e4f1c1bd7538b5b71","slug":"121507138670-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर स्कूल में बनेगी सुरक्षा सलाहकार समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर स्कूल में बनेगी सुरक्षा सलाहकार समिति
Updated Wed, 04 Oct 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जिलाधिकारी सी रविशंकर ने कहा कि हर स्कूल में सुरक्षा सलाहकार समिति का गठन किया जाए और इसके लिए नियुक्त किए गए शिक्षकों की सूची तीन दिन के भीतर उपलब्ध कराई जाए। विद्यालयों में अब समय-समय पर आपदा सुरक्षा का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। आपदा प्रबंधन के संबंध में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने हर विभाग के अधिकारी को आदेश दिया कि आपदा से हुए नुकसान के प्रस्ताव हर हाल में 15 अक्तूबर तक उपलब्ध करा दें। उसके बाद प्रस्ताव स्वीकार नहीं किए जाएंगे और देरी करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
डीएम ने कहा कि आपदा से नुकसान के वही प्रस्ताव स्वीकार किए जाएंगे, जिन्हें घटना के 24 घंटे के भीतर आपदा नियंत्रण कक्ष में दर्ज कराया गया हो। जिनकी सूचना नियंत्रण कक्ष में दर्ज नहीं होगी, उनके प्रस्ताव प्रस्तुत नहीं किए जाएंगे। विभिन्न संपर्क मार्गों पर यातायात लंबे समय से शुरू न होने पर डीएम ने नाराजगी जताई। एडीबी के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि थल-सातशिलिंग सड़क जिन स्थानों पर छह मीटर से कम चौड़ी है, उन स्थानों पर शीघ्र चौड़ा किया जाए। डीएम ने आपदा में मरे पशुओं का मुआवजा भुगतान करने के भी निर्देश दिए।
अपर जिलाधिकारी मोहम्मद नासिर ने बताया कि विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं से आपदा से नुकसान के 202 प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। यह प्रस्ताव 12.78 करोड़ रुपये के हैं। यह सारे प्रस्ताव शासन को भेज दिए हैं। बैठक में सीएमओ डा. उषा गुंज्याल, सीमा सड़क संगठन के द्वितीय कमान अधिकारी सुभाष मीणा, आपदा प्रबंधन अधिकारी आरएस राणा, पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता प्रवीण कर्णवाल, दीप चंद्र जोशी, जल संस्थान के अधिशासी अभियंता विशाल सक्सेना आदि उपस्थित थे।