फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   1200 liters recovered in Pithoragarh and Gangolihat

लॉकडाउन : शराब की दुकानों पर लॉक, पर कच्ची की तस्करी डाउन नहीं

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2020 01:40 PM IST
विज्ञापन
1200 liters recovered in Pithoragarh and Gangolihat
पिथौरागढ़ में इस तरह बन रही कच्ची शराब। - फोटो : AMAR UJALA
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पिथौरागढ़/गंगोलीहाट। लॉकडाउन में कच्ची शराब की तस्करी धड़ल्ले से हो रही है। आबकारी विभाग और राजस्व की टीम ने पिथौरागढ़ और गंगोलीहाट में 23 लीटर कच्ची शराब और 1200 लीटर लहन बरामद किया। पिथौरागढ़ की आबकारी और राजस्व टीम ने कुमैयाचौड़ में दबिश देकर अलग-अलग स्थानों से एक हजार लीटर लहन और 18 लीटर कच्ची शराब बरामद की। पूछताछ में यह लहन और शराब भगवान सिंह की बताई गई। आबकारी विभाग के अनुसार आरोपी मौके से फरार हो गया। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। टीम में आबकारी निरीक्षक धीरेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह राणा, राजस्व उप निरीक्षक मनोज कुमार, भरत सिंह, राजेंद्र सिंह, ऋषेंद्र सिंह, पुष्कर सिंह शामिल रहे। उधर गंगोलीहाट में पांच लीटर कच्ची शराब के साथ कोठेरा निवासी दरबान राम को गिरफ्तार किया गया। दबिश में जमनकोट के हरड़िया नामक स्थान पर जंगल में 200 लीटर लहन मिला। लहन को टीम ने नष्ट कर दिया। टीम में नायब तहसीलदार दिनेश कुटौला, राजस्व निरीक्षक राजेंद्र गिरी गोस्वामी, राजस्व उपनिरीक्षक विजय पंत, भूपाल बिष्ट, सुरेंद्र सिंह, निर्मल पंत, नैन राम शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed