{"_id":"64e0fbbe9cbc6cb219096334","slug":"12-roads-still-closed-in-frontier-district-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-3428-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: सीमांत जिले में अभी भी 12 सड़कें बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: सीमांत जिले में अभी भी 12 सड़कें बंद
Sat, 19 Aug 2023 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 19 Aug 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में हालांकि बारिश का वेग कम हो गया है लेकिन अभी भी ग्रामीण क्षेत्रों की 12 सड़कें यातायात के लिए नहीं खुल पाई हैं। इसके चलते लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
जिला आपदा प्रबंधन केंद्र के अनुसार रामगंगा पुल-मुनस्यारी, घट्टाबगड़-जिप्ती, डूंगरी-रावल, तवाघाट-थानीधार, डीडीहाट-आदिचौरा-हुनेरा, बांसबगड़-कोटा-पंद्रहपाला, छिरकिला-जम्कू, कालिका-खुमती, डोर-सैंणरांथी, आदिचौरा-सिणी, एलगाड़-जुम्मा और मसूरीकांठा-होकरा सड़क बंद हैं। पिछले 24 घंटे में मुनस्यारी में सर्वाधिक 8.6 और पिथौरागढ़ में सबसे कम एक मिमी बारिश हुई।
दारमा घाटी में बढ़ी चहलपहल
धारचूला। सीमा की सड़कें खुलने से दारमा और व्यास घाटी के गांवों में चहलपहल बढ़ने लगी है। दारमा घाटी में रविवार से गबला पूजा के कार्यक्रम शुरू होंगे। रात में जागरण होगा और रविवार को दिन में पूजा संपन्न की जाएगी। गबला देव मेला कमेटी के अध्यक्ष जमन सिंह दताल से बताया कि दांतू गांव में आयोजित पूजा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उधर बडारी और व्यास ऋषि मेला के लिए व्यास घाटी के गांवों में पूजा सामग्री के साथ ग्रामीण पहुंचने लगे हैं। संवाद