{"_id":"5c757680bdec224bbb20ad01","slug":"11551201920-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य प्रवक्ता से अभद्रता करने से भड़के राज्य आंदोलनकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य प्रवक्ता से अभद्रता करने से भड़के राज्य आंदोलनकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। उत्तरकाशी में चिह्नित राज्य आंदोलनकारी समिति के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ.विजेंद्र पोखरियाल के साथ अभद्रता करने वाले प्रभारी निरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पिथौरागढ़ में चिह्नित राज्य आंदोलनकारियों ने प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आंदोलनकारियों के त्याग और संघर्ष से अलग राज्य का गठन हुआ। सरकार और सरकार के नुमाइंदे राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान करने के बजाय उनके साथ अभद्रता कर रहे हैं। 28 फरवरी को जिले के भ्रमण पर आ रहे मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाए जाएंगे।
उधर, किसान संगठन के अध्यक्ष सुभाष जोशी ने कहा है कि राज्य आंदोलनकारियों के साथ किसान भी मुख्यमंत्री का प्रबल विरोध करेंगे। बाद में इस संबंध का एक ज्ञापन प्रदेश सरकार को भेजा गया। ज्ञापन भेजने वालों में समिति के जिलाध्यक्ष जगत मेहता, राज्य आंदोलनकारी पुष्कर धामी, उपाध्यक्ष सुभाष जोशी, दलीप धामी, बीडी कोहली, गणेश पाल, मोहन सिंह, पूरन बिष्ट, एड.शंकर राम कोहली आदि शामिल थे।