फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   पांच दिन से गुंजी में फंसे हैं तीसरे दल के यात्री

पांच दिन से गुंजी में फंसे हैं तीसरे दल के यात्री

Wed, 11 Jul 2018 10:58 PM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
पांच दिन से गुंजी में फंसे हैं तीसरे दल के यात्री
पिथौरागढ़। कैलाश मानसरोवर यात्रा के तीसरे और सातवें दल के यात्रियों को हेलीकॉप्टरों के उड़ान का इंतजार है। छियालेख और गर्ब्यांग के आसमान में छाए घने कोहरे ने यात्रियों की कैलाश की राह रोकी है। दोनों दलों के 115 यात्री भगवान भोलेनाथ से मौसम खोलने की प्रार्थना कर रहे हैं।
विज्ञापन


पिछले पांच दिनों से उच्च हिमालयी क्षेत्र में खराब मौसम के चलते सातवें दल के यात्री अभी पर्यटक आवास गृह में ही रुके हैं। पांच दिन पहले तीसरे दल के यात्री कैलाश की परिक्रमा पूरी कर गुंजी पहुंच गए थे, लेकिन उन्हें भी मौसम खुलने का इंतजार है। आईटीबीपी सातवीं वाहिनी मिर्थी कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार चौथे दल के यात्री परिक्रमा पूरी कर मंगलवार शाम छह बजे गुंजी पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


पांचवें दल के यात्री बुधवार को दार्चिन से डेरापुक पहुंच गए हैं। यात्रियों ने यमद्वार से कैलाश की परिक्रमा शुरू कर दी है। यात्रा का छठा दल बृहस्पतिवार तड़के तकलाकोट से दार्चिन रवाना होगा। इस बार खराब मौसम के चलते यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नजंग, लखनपुर में रास्ते ध्वस्त होने के चलते दूसरे दल के यात्रियों को हेलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध कराई गई। खराब मौसम के चलते पांचवें दल के यात्रियों को भी चार दिन पिथौरागढ़ में रुकना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बूंदी से धारचूला लाए गए 19 यात्री
पिथौरागढ़। बुधवार अपरान्ह बाद मौसम अनुकूल होने पर धारचूला से हवाई सेवा शुरू की गई। चार फेरों में 19 यात्रियों को बूंदी से धारचूला लाया गया। इसके अलावा 12 यात्री धारचूला से बूंदी गए। साथ ही 3.5 क्विंटल खाद्यान्न बूंदी और एक पेटी दवा गुंजी भेजी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed