{"_id":"5ae9f30b4f1c1b3a0b8b7bc8","slug":"11525281547-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह नए डॉक्टरों ने नहीं ली नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह नए डॉक्टरों ने नहीं ली नियुक्ति
Updated Wed, 02 May 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। स्वास्थ्य महानिदेशालय से जिले को आवंटित 30 नए डॉक्टरों में से छह ने नियुक्ति नहीं ली है। इन डॉक्टरों की कार्यभार ग्रहण करने की समयसीमा पूरी हो चुकी है। इसके साथ ही डॉक्टरों की तैनाती पर तलवार लटक गई है। अब नए डॉक्टरों को तैनाती के लिए महानिदेशालय से अनुमति लेनी होगी। इससे नए डॉक्टरों की तैनाती में देरी के आसार हैं।
पिथौरागढ़ जिला डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा है। यहां स्वीकृत 182 पदों में से महज 62 पदों पर ही डॉक्टर कार्यरत हैं। इस पर 14 अप्रैल को जिले के दौरे पर आए सीएम ने दो सप्ताह के भीतर जिले को 30 डॉक्टर देने की घोषणा की थी। इसके बाद महानिदेशालय ने 30 नए डॉक्टर जिले को आवंटित कर दिए थे। इन डॉक्टरों से 30 मार्च तक कार्यभार ग्रहण करने को कहा गया था।
इस बीच जिले में अलग-अलग अस्पतालों में 24 नए डॉक्टरों ने तैनाती ली, लेकिन समयसीमा गुजरने के बाद भी छह डॉक्टर नहीं आए हैं। सीएमओ डॉ. उषा गुंज्याल ने बताया कि मुख्यालय को वस्तुस्थिति से अवगत कराया गया है। अब इन डॉक्टरों को नियुक्ति के लिए मुख्यालय से अनुमति लेनी होगी। इसके बाद ही तैनाती का रास्ता साफ होगा।
विज्ञापन
नौ और डॉक्टरों ने ली तैनाती
जिले को नौ और नए डॉक्टर मिले हैं। इनकी अलग-अलग अस्पतालों में तैनाती की गई है। इस तरह सीएम की 30 डॉक्टरों की घोषणा के इतर अब तक 24 ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इससे पहले 25 अप्रैल तक जिले में 15 नए डॉक्टरों की तैनाती हो चुकी थी। सीएमओ ने बताया कि नए डॉक्टरों की समस्याग्रस्त केंद्रों पर तैनाती की गई है। बता दें कि अब भी जिले में डॉक्टरों के 96 पद खाली हैं। नतीजतन स्वास्थ्य सेवा पटरी पर नहीं आ पा रही है।
इन अस्पतालों को मिले डॉक्टर
जिला महिला अस्पताल - डॉ. वंदना कुमारी, डॉ. दीपिका बिष्ट
सीएचसी बेड़ीनाग - डॉ. सदफ माजिद
सीएचसी गंगोलीहाट - डॉ. नसीमा बानो
सीएचसी डीडीहाट - डॉ. सोनल साहनी
पीएचसी गणाई - डॉ. पवन कार्की
अति. पीएचसी थल - डॉ. कमलेश खाती
अति.पीएचसी सोसा - डॉ. आशु कुमार
अति. पीएचसी अस्कोट - मो. हाशिम अंसारी