{"_id":"5cb0d280bdec2214374a8c63","slug":"111555092096-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारी, कर्मचारियों के चुनाव ड्यूटी में होने से दफ्तरों में छाई रही सूनसानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारी, कर्मचारियों के चुनाव ड्यूटी में होने से दफ्तरों में छाई रही सूनसानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। अधिकांश अधिकारियों और कर्मचारियों के चुनाव ड्यूटी में होने से शुक्रवार को भी अधिकांश दफ्तरों की कुर्सियां खाली रही। कलक्ट्रेट और विकास भवन में अधिकारी और कर्मचारियों की कमी के कारण पूरे दिन कार्यालयों में सुनसानी छाई रही।
पिथौरागढ़ जिले की चारों विधान सभाओं के 587 मतदान केंद्रों में11 अप्रैल को चुनाव संपन्न कराने के लिए विभिन्न सरकारी विभागों के 2592 कर्मचारी तैनात किए गए थे। जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी सहित पूरा प्रशासनिक अमला पिछले एक माह से चुनावों को शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर जुटा रहा।
विभिन्न चरणों के प्रशिक्षण के बाद चुनाव ड्यूटी में लगाए गए कर्मचारी आठ अप्रैल से मतदान केंद्रों को रवाना होने लगे थे। इसके चलते संबंधित विभागों में कामकाज बंद था। मतदान के दूसरे दिन शुक्रवार को दफ्तर तो खुले लेकिन कर्मचारियों के चुनाव ड्यूटी में होने से कार्यालयों में सुनसानी रही। विकास भवन में जिला विकास अधिकारी, सहकारिता विभाग, समाज कल्याण, कृषि विभाग सहित सभी विभागों में सुनसानी रही। कार्मिकों के ड्यूटी से लौटने के बाद शनिवार से सरकारी विभागों में कामकाज सुचारु होने की उम्मीद है।