{"_id":"5c2a5a5abdec2257245fff3e","slug":"111546279514-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीवितों को लाले, मृतकों के खातों में भेजी जा पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीवितों को लाले, मृतकों के खातों में भेजी जा पेंशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। समाज कल्याण विभाग की दरियादिली ही है कि मृत लोगों के खातों में पेंशन भेजी जा रही है। दो साल पहले भी यह मामला उठा था। अब एक संस्था की शिकायत सामने आई तो अधिकारी कह रहे हैं कि पोर्टल से नाम हटा दिए गए हैं।
देवलथल क्षेत्र के लगभग 24 मृतकों के खातों में पेंशन भेजने का मामला आज से दो साल पहले का है। उस समय समाज कल्याण विभाग ने इस गलती को जल्द सुधारने का दावा किया था। हाल यह है कि दो साल बाद फिर यह मामला उठा है।
बाराबीसी ग्रामीण उत्थान मंच ने मृतकों के नाम पर भेजी जा रही पेंशन बंद कर जीवित लोगों को पेंशन देने की मांग की है। मंच के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बसेड़ा ने बताया कि देवलथल क्षेत्र के 24 विकलांग और वृद्ध पेंशनरों का निधन हो चुका है। इसके बावजूद भी मृतकों के नाम पर पिछले दो साल से पोस्ट आफिस में धनराशि भेजी जा रही है।
विज्ञापन
पोस्ट आफिस अब तक कई बार इस धनराशि को लौटा चुका है। उन्होंने जिलाधिकारी से मृत पेंशनरों को भेजी जा रही पेंशन बंद करने के लिए समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करने की मांग की है। संस्था की यह भी शिकायत है कि क्षेत्र के कई जीवित पेंशनर पिछले दो सालों से पेंशन के लिए तरस रहे हैं। जीवित पेंशनरों को आवेदन करने के बावजूद पेंशन के लिए तरसना पड़ रहा है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी मदनलाल का कहना है कि सभी तरह की पेंशन ऑनलाइन खातों में भेजी जाती है। शिकायत मिलने के बाद पोर्टल से मृतकों के नाम हटा दिए गए हैं। 24 पेंशनरों के खातों में पेंशन भेजी गई थी उस धनराशि को वापस मंगा लिया गया है।