{"_id":"5c0956ebbdec22419d12c0e4","slug":"111544115947-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संचार सेवा की बदहाली से लोगों में गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संचार सेवा की बदहाली से लोगों में गुस्सा
Updated Thu, 06 Dec 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल सीमा से लगे झूलाघाट कस्बे में बीएसएनएल सेवा भगवान भरोसे चल रही है। कभी लैंडलाइन तो कभी मोबाइल के सिग्नल बंद होने से उपभोक्ताओं को काफी दिक्कत होती है। लोगों में संचार सेवा के प्रति गुस्सा है।
मूनाकोट ब्लॉक के बड़ालू, गौरीहाट, झूलाघाट से लगे दर्जनों गांवों में संचार सुविधा मुहैया कराने के लिए मजिरकांडा और झूलाघाट में बीएसएनएल ने दो टावर लगाए हैं। इसके अलावा निजी कंपनी का भी टावर लगा है, लेकिन यह काम नहीं कर रहा है। बीएसएनएल की आए दिन ओएफसी कटने, बैट्री, जेनरेटर में खराबी और एसी न होने से दिक्कत आती है। घाटी वाला इलाका होने से गर्मियों में बैट्रियां गर्म होने से टावर घंटों बंद हो जाता है।
झूलाघाट में लगे टावर की रेंज बाजार में कम पड़ोसी देश नेपाल में अधिक काम करती है। इस कारण पुराना बाजार, पुलिस चौकी, बर्नशिला, जीआईसी के पास उपभोक्ता सिग्नल के लिए तरसते रहते हैं। टावर स्थापित होने के बाद भी क्षेत्र के लोगों को संचार क्रांति का लाभ नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
लैंडलाइन में आवाज साफ नहीं
झूलाघाट। क्षेत्र के कुछ घरों में लैंडलाइन फोन में आवाज साफ नहीं आने की शिकायतें आ रही हैं। कुछ व्यापारियों ने इसकी शिकायत विभाग के उपमंडलीय अभियंता एचएस मारकाना से की है। बावजूद इसके अब तक व्यवस्था में सुधार नहीं हो पाया है। व्यापारियों ने बताया कि लैंडलाइन फोन के साथ ब्राडबैंड जोड़ने से दिक्कत आ रही है। उपभोक्ताओं ने संचार सेवा शीघ्र ठीक करने की मांग की है।