फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   सीमांत के गांवों में आज भी रहता है चिट्ठी का इंतजार

सीमांत के गांवों में आज भी रहता है चिट्ठी का इंतजार

Mon, 08 Oct 2018 10:45 PM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
सीमांत के गांवों में आज भी रहता है चिट्ठी का इंतजार
पिथौरागढ़। आज दुनिया भले ही डिजिटल हो गई हो, लेकिन पिथौरागढ़ जिले में कई गांव ऐसे हैं जहां के लोगों को आज भी चिट्ठी का इंतजार रहता है।
विज्ञापन


मुनस्यारी और धारचूला के दर्जनों गांवों में आज भी चिट्ठी-पत्री से ही अपनों की कुशल क्षेम पूछी जाती है।
संचार सुविधा से जुड़े गांवों और शहरों के लोग वीडियो कॉल से सैकड़ों मील दूर बैठे परिजनों से बातचीत कर रहे हैं दूसरी ओर मुनस्यारी का नामिक गांव ऐसा है जहां के ग्रामीण इस डिजिटल क्रांति को नहीं पहचानते हैं।

आज भी यहां के लोगों को नौकरी की तलाश में बाहर गए लोगों का हालचाल चिट्ठी से ही पता चलता है। या फिर लोगों को मीलों दूर आकर बातचीत करनी पड़ती है। लगभग सात सौ की जनसंख्या वाले नामिक गांव की ग्राम प्रधान तुलसी जेम्याल और बहादुर सिंह बताते हैं कि आज भी उनके लिए संचार का माध्यम डाक विभाग ही है। जो भी लोग गांव से बाहर रहते हैं महीनों में उनकी कुशल क्षेम मिलती है।
विज्ञापन

कुछ यही हाल धारचूला के दूरस्थ रांथी और इसके आसपास के गांवों का भी है। यहां अभी तक संचार क्रांति नहीं पहुंची है। इस क्षेत्र के लोग भी अपनों का हाल जानने के लिए चिट्ठी पर ही निर्भर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed