{"_id":"5b916c30867a557fff72f6f5","slug":"111536257072-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार से जुड़ी प्रमुख भाषाओं में शामिल है संस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार से जुड़ी प्रमुख भाषाओं में शामिल है संस्कृत
Updated Thu, 06 Sep 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। उत्तराखंड संस्कृत अकादमी हरिद्वार के तत्वावधान में दो दिनी खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता गंगोत्री गर्ब्याल राबाइंका पिथौरागढ़ में शुरू हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य शिक्षा अधिकारी बीपी सिमल्टी ने किया। उन्होंने कहा कि विश्व की सबसे प्राचीन भाषा संस्कृत आज भी रोजगार से जुड़ी प्रमुख भाषाओं में शामिल है।
खंड संयोजक डॉ.कैलाश चंद्र जोशी ने कहा कि भारत देेश में भाषायी तौर पर सबसे अधिक 16 विश्वविद्यालय संस्कृत के हैं। खंड शिक्षाधिकारी गणेश ज्याला ने प्रतिभागी बच्चों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य नंदा रावत, विशिष्ट अतिथि कामाख्या नर्मदेश्वर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ.चंद्रशेखर जोशी ने भी विचार रखे। पहले दिन वरिष्ठ एवं कनिष्ठ वर्ग में संस्कृत समूह नृत्य, नाटक, समूह गान, श्लोकोच्चारण प्रतियोगिताएं हुईं।
प्रतियोगिताओं के संचालन में डॉ.गीता पंत, दीपिका कोठारी, शांति पंत, गोविंद बल्लभ शर्मा, रामदत्त जोशी, भाष्कर कर्नाटक, हेमा तिवारी, सुरेश कर्नाटक, संतोष साह, विनोद जोशी, दीपा जोशी, सुमित्रा सिंह, रमा खर्कवाल, रेवती मेहता, लीला गोबाड़ी, मनोज पांडेय, भुवन धारियाल शामिल रहे। समापन शुक्रवार को पुरस्कार वितरण के साथ होगा।