{"_id":"5b463e2e4f1c1b00278b5d83","slug":"111531330094-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉक्सिंग प्रशिक्षक भाष्कर सर्बिया रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉक्सिंग प्रशिक्षक भाष्कर सर्बिया रवाना
Updated Wed, 11 Jul 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। सर्बिया में नौ से 16 जुलाई तक होने वाली 35वीं गोल्डन ग्लब्ज अंतरराष्ट्रीय यूथ बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भारतीय टीम के मुख्य प्रशिक्षक भाष्कर चंद्र भट्ट 16 सदस्यीय टीम के साथ रवाना हो गए हैं।
नगर के सिनेमा लाइन निवासी भाष्कर ने बॉक्सिंग के गुर देव सिंह मैदान में कै. हरि सिंह थापा से ली। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं में कई बार स्वर्ण पदक हासिल किए। वर्ष 1988-89 में एनआईएस डिप्लोमा ए ग्रेड में प्राप्त किया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर की कोचिंग वर्ष 2006 में हंगरी में ली। उनके नेतृत्व में भारतीय महिला टीम ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। भाष्कर भट्ट के बड़े भाई डॉ. धर्मेंद्र भट्ट वर्तमान में खेल निदेशालय देहरादून में संयुक्त निदेशक के पद पर कार्यरत हैं।
उनकी इस उपलब्धि पर वित्त मंत्री प्रकाश पंत, पूर्व विधायक मयूख महर, डीएम सी रविशंकर, सीडीओ वंदना, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष महेंद्र लुंठी, जिला क्रीड़ाधिकारी संजीव पौरी, अर्जुन अवार्डी कै. धरम चंद, मनोज कुमार शर्मा, भुवन चंद्र पंत, राजेंद्र रावत, जोगेंद्र बोरा, कै. देवी चंद, चंद्रशेखर महर, अजय राठौर, जनार्दन वल्दिया, सुभाष चंद्र आदि ने बधाई दी है।