फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   बारिश से नामिक में भी भारी तबाही

बारिश से नामिक में भी भारी तबाही

Mon, 09 Jul 2018 11:12 PM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
बारिश से नामिक में भी भारी तबाही
नाचनी (पिथौरागढ़)। दो जुलाई की बारिश से उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित नामिक में भी तबाही मची है। नामिक की बिजली परियोजना की नहर टूटने से गांव की बिजली व्यवस्था भंग हो गई है। नामिक के लोग आठ दिन से बगैर बिजली के रात काट रहे हैं। नामिक को जोड़ने वाले दोनों रास्ते क्षतिग्रस्त होने से गांव के 122 परिवार भारी मुसीबत में हैं।
विज्ञापन


दो जुलाई की अतिवृष्टि से नामिक की 50 किलोवाट की बिजली परियोजना की चार मीटर नहर बह गई है। नहर बहने से नामिक की बिजली परियोजना में उत्पादन ठप हो गया है। गांव के लोग बगैर बिजली के रात काट रहे हैं। बिजली परियोजना उरेडा ने बनाई है। रखरखाव का जिम्मा भी उसी के पास है।
विज्ञापन


परियोजना की देखरेख ग्रामीणों की समिति करती है। बागेश्वर जिले के गोगिना से नामिक को जोड़ने वाला पैदल रास्ता क्षतिग्रस्त हो गया है। गोगिना के पास करीब 10 मीटर रास्ता क्षतिग्रस्त है। लोग क्षतिग्रस्त रास्ते से ही आवागमन करने पर मजबूर हैं। पिथौरागढ़ जिले बिर्थी से नामिक को जोड़ने वाला रास्ता धारापानी रौली के पास बह गया है। गांव के पुतला तोक में भूस्खलन से रास्ता क्षतिग्रस्त हो गया है। तोक के करीब 15 बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम प्रधान तुलसी जेम्याल ने बिजली परियोजना के साथ ही रास्तों की मरम्मत करने की मांग की है। कहा है कि रास्तों की मरम्मत नहीं हुई तो गांव के लोग भारी दिक्कत में आ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed