{"_id":"5a4d11b04f1c1baa268b7717","slug":"111515000240-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुराचार के आरोप में पूर्व फौजी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुराचार के आरोप में पूर्व फौजी गिरफ्तार
Updated Wed, 03 Jan 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थल (पिथौरागढ़)। देवलथल तहसील के एक गांव में एक युवती से दुराचार करने वाले पूर्व फौजी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार यह पूर्व फौजी सेवानिवृत्त होने के बाद खटीमा बस गया है। इन दिनों गांव में मंदिर का निर्माण कराने के लिए पहुंचा है। थाना प्रभारी पीआर आगरी ने बताया कि जिस गांव में यह घटना हुई वह राजस्व क्षेत्र में आता है, लेकिन पीड़ित पक्ष ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।
घटनाक्रम के अनुसार 49 वर्षीय पूर्व फौजी गिरीश चंद्र भट्ट ने गांव की ही 30 वर्षीय युवती को अकेला देखकर उसे अपनी हवस का शिकार बना दिया। थाना प्रभारी के अनुसार युवती ने घर जाकर अपनी मां और भाई को सारी घटना बताई। युवती के भाई ने थाने में आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि युवती का पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया और बलात्कार की पुष्टि हुई है। युवती को कोई मानसिक बीमारी नहीं थी।