{"_id":"59f76cd24f1c1b76678b83eb","slug":"111509387474-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने किया पेयजल टैंकों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने किया पेयजल टैंकों का निरीक्षण
Updated Mon, 30 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर के पेयजल टैंकों की नियमित सफाई, क्लोरीनेशन और समान पेयजल वितरण कराने के जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में सोमवार को उपजिलाधिकारी एसके पांडेय ने नगर के विभिन्न पेयजल टैंकों का निरीक्षण किया।
उपजिलाधिकारी ने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता विशाल सक्सेना से टैंकों की सफाई, पेयजल वितरण, क्लोरीनेशन, पंपों के संचालन के लिए होने वाली बिजली आपूर्ति की जानकारी हासिल की। एसडीएम ने बताया कि मिशन इंटर कालेज के पास बने टैंक के पास बड़ी पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त पाई गई। ईई ने बताया कि लाइन काफी पुरानी होने के कारण ऐसा हुआ है। लाइन की मरम्मत के लिए प्रस्ताव बनाया जा रहा है। एसडीएम ने हनुमान मंदिर, ऐंचोली, भाटकोट, मिशन, ठूलीगाड़, लोनिवि निरीक्षण भवन, नगरपालिका स्थित टैंकों का निरीक्षण किया। बताया गया है कि सभी टैंकों की सफाई ठीक पाई गई। उन्होंने उपभोक्ताओं द्वारा दर्ज शिकायतों के निराकरण की जानकारी हासिल की। सहायक अभियंता विनय जोशी, अवर अभियंता पीके जोशी मौजूद थे।