फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   एबीवीपी कार्यकर्ता 11 को केरल में निकालेंगे रैली

एबीवीपी कार्यकर्ता 11 को केरल में निकालेंगे रैली

Mon, 30 Oct 2017 11:47 PM IST
Updated Mon, 30 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
एबीवीपी कार्यकर्ता 11 को केरल में निकालेंगे रैली

विज्ञापन
पिथौरागढ़। केरल में हो रही राजनीतिक हिंसा के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद 11 नवबंर को केरल में रैली निकालेगी। एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने विभाग कार्यालय में बैठक कर केरल चलो कार्यक्रम पर चर्चा की।

एबीवीपी के पदाधिकारियों का कहना है कि केरल जैसी खूबसूरत जगह पर वामपंथी सरकार खूनी हिंसा को सुनियोजित ढंग से अंजाम दे रही है। कहा कि इसमें वहां का प्रशासन भी लिप्त है। आरोप लगाया है कि कम्यूनिस्ट सरकार हिंसा से राष्ट्रवादी ताकतों को नुकसान पहुंचा रही है। बताया कि कम्यूनिस्टों द्वारा की जा रही राजनीतिक हिंसा के विरोध में 11 नवंबर को देश भर से पचास हजार एबीवीपी कार्यकर्ता केरल पंहुचेंगे।
विज्ञापन


एबीवीपी के जिला संयोजक योगेश भट्ट ने कहा है कि संघ परिवार के सभी संगठन आम जनमानस तक पहुंच रहे हैं इसलिए कम्यूनिस्टों को डर सता रहा है कि कहीं भारत से उनकी विचारधारा का अंत न हो जाए। कहा कि कम्यूनिस्टों के कारण ही लोग केरल को लाल आतंक से पीड़ित प्रदेश के रूप में देख रहे हैं। उन्होंने केरल सरकार पर आतंकी विचारधारा को बचाने का आरोप लगाया। बैठक में एबीवीपी के तहसील संयोजक पंकज पांडेय, नगर मंत्री विवेक भट्ट, नगर उपाध्यक्ष मोनू चैसाली, कालेज मंत्री पारस पंत, हर्षित जोशी, अनिल सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed