फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   मेरा रूप देखकर चंद्रमा शरमा गया और छुप गया

मेरा रूप देखकर चंद्रमा शरमा गया और छुप गया

Fri, 22 Sep 2017 11:11 PM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
मेरा रूप देखकर चंद्रमा शरमा गया और छुप गया
थल (पिथौरागढ़)। सुंदर राम थल की रामलीला में सूर्पणखा का अभिनय करते हैं। 60 वर्षीय सुंदर राम को सूर्पणखा बनते हुए 42 साल हो गए हैं। आज भी उनके अभिनय के लोग कायल हैं। दर्जी का काम कर परिवार का भरण-पोषण करने वाले सुंदर राम का कहना है कि उनको सूर्पणखा का पात्र सबसे अच्छा लगता है। सूर्पणखा रावण की बहन होती है, वह लक्ष्मण को रिझाने के लिए कई प्रकार के करतब दिखाती है। बाद में लक्ष्मण उसकी नाक काट देते हैं।
विज्ञापन


सुंदर राम में अभिनय और गायन की पूरी क्षमता है। वह राग जैजेवंती, खमाज, रागिनी पर आधारित गीतों को बेहतरीन ढंग से गा लेते हैं। रामलीला में वह जब सूर्पणखा का रोल निभाते हैं तो मेरा रूप देखकर चंद्रमा शरमा गया और छुप गया गीत गाकर लोगों को झूमने के लिए मजबूर कर देते हैं।
विज्ञापन


सुंदर राम सुलोचना का पाठ भी खेलते हैं। मेघनाद की पत्नी सुलोचना बनकर जब वह अभिनय करते हैं तो माहौल जीवंत हो जाता है। सुंदर राम कहते हैं कि अभी वह कई वर्षों तक रामलीला में अभिनय करेंगे। उनका कहना है कि रामलीला के हर पात्र का अपना महत्व होता है। हर पात्र के अभिनय का सही मूल्यांकन दर्शक कर लेते हैं। शायद इसीलिए सुंदर राम का अभिनय देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुटती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed