फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   लगातार हो रही बारिश के बाद भी पिथौरागढ़ में पेयजल संकट

लगातार हो रही बारिश के बाद भी पिथौरागढ़ में पेयजल संकट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
लगातार हो रही बारिश के बाद भी पिथौरागढ़ में पेयजल संकट
पिथौरागढ़। पिछले साल 74 करोड़ रुपये की लागत की आंवलाघाट योजना बनने के बाद भी पिथौरागढ़ शहर पानी के संकट से जूझ रहा है। सोमवार को शहर के कई हिस्सों में पानी वितरित नहीं हुआ है। करीब 30 हजार आबादी पेयजल से वंचित रहीं। पेयजल संकट को लेकर लोगों में रोष है। लगातार बारिश होने के बाद भी शहर से सटे सुकौली, गणकोट में लंबे समय से पेयजल संकट बना हुआ है।
विज्ञापन


सोमवार को शहर के सिनेमा लाइन, टकाना, लिंकरोड, जीआईसी रोड, पुरानी बाजार समेत तमाम इलाकों में पानी नहीं बंटा। सुकोली और गणकोट में भी पानी की किल्लत रही। लोग दिनभर पानी की वैकल्पिक व्यवस्था करने में लगे रहे। लोग प्राकृतिक जल स्रोतों से पीने के लिए पानी लाए। सीमांत यूथ मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुशील खत्री ने पेयजल संकट पर रोष प्रकट करते हुए कहा कि शहर को पेयजल संकट से मुक्त कराने के लिए भारी भरकम धनराशि खर्च की गई। उसके बाद भी शहर में जल संकट होना संबंधित विभाग और सरकार की नाकामी को दर्शाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed