{"_id":"5c7574a3bdec224c164ed90a","slug":"101551201443-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकायों में धनराशि कम व्यय होने पर आयुक्त खफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकायों में धनराशि कम व्यय होने पर आयुक्त खफा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। आयुक्त कुमाऊं मंडल राजीव रौतेला ने वीसी के जरिए विभिन्न योजनाओं में प्राप्त धनराशि के सापेक्ष किए गए विकास कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने वित्तीय वर्ष में सभी योजनाओं में प्राप्त धनराशि को शत प्रतिशत व्यय करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। उन्होंने निकायों में धनराशि कम व्यय होने पर नाराजगी जताई।
आयुक्त रौतेला ने कहा कि वित्तीय वर्ष का अंतिम माह आ गया है। उन्होंने शत प्रतिशत धनराशि व्यय करने के लिए डे-बाय-डे प्लान बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने समाज कल्याण विभाग की योजनाओं का लाभ जरुरतमंदों को दिलाने के निर्देश दिए। वीसी के दौरान आयुक्त ने जिले के थरकोट में बनने वाली झील के निर्माण की प्रगति की जानकारी सिंचाई विभाग से ली गई। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता ने बताया कि झील निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो गई है। शीघ्र ही भू स्वामियों को मुआवजे की धनराशि वितरित करने के बाद कार्य प्रारंभ कर लिया जाएगा।
लोनिवि के अंतर्गत विभिन्न सड़क एवं मोटर पुलों के निर्माण हेतु प्राप्त धनराशि के सापेक्ष किए जा रहे कार्यों की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि किसी भी परियोजना के डिजाइन तथा डीपीआर में महज कंसल्टेंट के भरोसे न रहें। कहा कि अभियंता स्वयं भी पूर्ण जिम्मेदारी लेकर परियोजना की डिजाइन व डीपीआर को स्थानीयता के अनुकूल बनाएं जिससे कि परियोजना के कार्य में किसी भी प्रकार की समस्या न हो। नगर पालिका और पंचायत क्षेत्रांतर्गत प्राप्त धनराशि के सापेक्ष कम व्यय पर आयुक्त ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अपर जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि वह स्वयं जिले के सभी निकाय क्षेत्रों की समीक्षा करें। आयुक्त ने आपदा से चिन्हित संवेदनशील स्थानों की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। वीसी में जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने वित्तीय वर्ष में जिला योजनांतर्गत प्राप्त धनराशि के सापेक्ष विभागों की वर्तमान प्रगति की जानकारी दी गई।